पंजाब पुलिस ने ब्रिटेन के गैंगस्टर से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति को अमृतसर से गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2025

पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने खुफिया सूचना के आधार पर केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चलाये गये एक अभियान के दौरान अमृतसर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसका संबंध ब्रिटेन के एक गैंगस्टर से है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मलकीत सिंह का गैंगस्टर धर्मा संधू से सीधा संबंध है, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ के कार्यकर्ता हरविंदर रिंदा का करीबी है।

पुलिस के मुताबिक रिंदा पाकिस्तान में रहता है और उसे वहां की खुफिया एजेंसी - इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का समर्थन प्राप्त है। डीजीपी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक खुफिया सूचना के आधार पर केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर चलाये गये अभियान में, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पंडोरी गांव के निवासी मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से एक हथगोला, एक .30 बोर पिस्तौल (पीएकस5) और .30 बोर के 10 कारतूस बरामद किए। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए मामले की जांच अभी चल रही है।’’ उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में आतंकवाद-गैंगस्टर गठजोड़ को खत्म करने और शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार