Punjab Police ने 83 किलो हेरोइन, 10 हजार किलो चूरा पोस्त नष्ट किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2024

पंजाब पुलिस ने बुधवार को राज्य भर में 10 अलग-अलग स्थानों पर 83 किलोग्राम हेरोइन, 10 हजार किलोग्राम चूरा पोस्त, 100 किलोग्राम गांजा और 4.52 लाख गोलियां नष्ट कीं।

डीजीपी यादव ने एक बयान में कहा कि मादक द्रव्य के 626 मामलों से संबंधित स्वापक पदार्थों की इस बड़ी खेप का निस्तारण राज्य में अलग-अलग 10 स्थानों पर पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।

हाल ही में, पंजाब पुलिस ने आप सरकार के गठन के बाद से कम से कम 2,700 किलोग्राम हेरोइन, 3,450 किलोग्राम अफीम, 1.77 लाख किलोग्राम चूरा पोस्त, 1.40 करोड़ मादक द्रव्य की गोलियां और 2 लाख इंजेक्शन नष्ट किये।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें