लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है कांग्रेस, राजनाथ बोले- वसुधैव कुटुंबकम को मानता है देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2022

अमृतसर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अमृतसर सेंट्रल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है, जब चन्नी ये बोल रहे थे तब प्रियंका गांधी वहीं पर थी, जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस ने पंजाब को लूटा और दूसरा दिल्ली से आकर यहां सरकार बनाने का दावा कर रहा है। 

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का अकेला देश है, जिसने भारत की सीमा में रहने वाले लोगों को ही अपना सदस्य नहीं माना है बल्कि पूरे विश्व के लोगों को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए वसुधैव कुटुंबकम की बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने अजीबो गरीब स्थिति पैदा कर दी है लेकिन पंजाब में बदलाव की हवा चल रही है और जनता लोकतंत्र के नाम पर लूटतंत्र को बर्दास्त नहीं करेगी। 

इसे भी पढ़ें: मौजूदा सरकार का नकली राष्ट्रवाद है खतरनाक, पूर्व प्रधानमंत्री बोले- इन्हें आर्थिक नीति की नहीं है कोई समझ 

इसी बीच उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली को लूटा है। आम आदमी पार्टी कहती है कि अगर हमारी सरकार आई तो हम यहां पर नशाबंदी कर देंगे और इन्हीं लोगों ने दिल्ली में गली-गली में शराब के ठेके खोल रखे हैं और नशाबंदी की बात कर रहे हैं। नशाबंदी सिर्फ और सिर्फ भाजपा कर सकती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बल्लेबाजी करने वाले एक नहीं दो-दो नेता हैं। दोनों एक ही समय पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं, दोनों में से कोई भी नॉन-स्ट्राइकर छोर पर नहीं रहना चाहता। दोनों बल्लेबाज एक क्रीज पर लड़ रहे हैं। इसलिए यह निश्चित है कि वे बाहर निकलेंगे। 

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा