पंजाब में किसानों की रेल नाकेबंदी के करीब दो महीने बाद रेलवे ने चलाईं दो मालगाड़ियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2020

चंडीगढ़। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों की रेल नाकेबंदी के करीब दो महीने बाद रेलवे ने सोमवार को अपने फिरोजपुर मंडल से दो मालगाड़ियों का संचालन किया। अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के तहत आने वाली सभी पटरियां का मुआयना करने के बाद मालगाड़ियों का संचालन किया गया। फिरोजपुर मंडल पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के एक हिस्से की जरूरतों को पूरा करता है। मंडलीय रेलवे प्रबंधक (फिरोजपुर मंडल) राजेश अग्रवाल ने कहा, “सोमवार दोपहर दो मालगाड़ियों का संचालन किया गया, जिनमें से एक खाली और दूसरी में समान लदा हुआ था।“ 

इसे भी पढ़ें: कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की हरसंभव मदद के लिए तैयार है पंजाब 

अग्रवाल ने बताया कि फिरोजपुर मंडल के तहत आने वाली सभी पटरियों, चाहे वे पंजाब में हो या जम्मू-कश्मीर में, उनका निरीक्षण सरकारी रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने किया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण सोमवार सुबह किया गया है। पंजाब में किसानों के विभिन्न संगठन केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने सोमवार से यात्री ट्रेनों की नाकेबंदी को 15 दिन के लिए खत्म करने का ऐलान किया है। 22 और 23 अक्टूबर को छोड़कर राज्य में मालगाड़ियों का संचालन करीब दो महीने से बंद है।

प्रमुख खबरें

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन