पंजाब में ओमीक्रोन से संक्रमण का पहला मामला सामने आया, नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2021

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। इस महीने 36 वर्षीय एक व्यक्ति स्पेन से राज्य में आया था जिसके नमूने की जांच में वायरस के इस स्वरूप की पुष्टि हुई है। इस बीच, पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओ पी सोनी ने कहा कि राज्य में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर फिलहाल रात्रि कर्फ्यू की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति चार दिसंबर को भारत पहुंचा था और पंजाब के नवांशहर में अपने रिश्तेदारों के यहां गया था। अधिकारी ने कहा कि भारत पहुंचने के बाद व्यक्ति की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: फिलहाल कॉमन करेंसी का प्रस्ताव नहीं, Local Currency पेमेंट पर जारी है बातचीत

Asian Games टीम से बाहर होने पर वुशु खिलाड़ी Divyanshi Choudhary ने महासंघ पर लगाए गंभीर आरोप

Engineering और Polytechnic संस्थानों में हुआ 98 प्रतिशत Admission, मंत्री शीला कुमारी ने दी जानकारी

18th BRICS Summit के बीच Delhi के Connaught Place पहुंचे विदेशी सैलानी