रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार करने पर बोले चड्ढा, राष्ट्रीय ताकत बन गई है AAP, मान के घर में जश्न का माहौल

By अनुराग गुप्ता | Mar 10, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम 'आम आदमी' हैं और जब 'आम आदमी' उठता है तो सबसे शक्तिशाली सिंहासन हिलते हैं। 

चुनावी रुझान:- 

 सीटें आम आदमी पार्टी कांग्रेस शिअद+ भाजपा+
 117 86 16 9 3

इसे भी पढ़ें: शुरुआती रुझानों में चमकौर साहिब से CM चन्नी आगे तो पटियाला से पीछे चल रहे हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह

शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को मिली बहुमत के बाद पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास पर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इतना ही नहीं भगवंत मान अपनी सीट धूरी से आगे चल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

एयरस्पेस बंद कर बहुत अकड़ में था पाकिस्तान, उसी के दोस्त से भारत ने निकाल लिया जुगाड़

खुल कर आ गई नेतन्याहू के UAE दौरे की कहानी, सऊदी में हलचल! इस Visit पर भारत की क्यों है नजर?

Bihar CM Samrat Choudhary ने शुरू किया Aangan Ka Milan अभियान, Anganwadi को मिलेगा बल

Kalyan Jewellers के शेयर चढ़े, UBS ने दिया 900 रुपये का Target Price