शुरुआती रुझानों में चमकौर साहिब से CM चन्नी आगे तो पटियाला से पीछे चल रहे हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह

By अनुराग गुप्ता | Mar 10, 2022

चंडीगढ़। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझान में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है और दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी चल रही है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी पंरपरागत सीट चमकौर साहिब से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर साल 2007 से चरणजीत सिंह चन्नी लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं। 

कैसा है चमकौर साहिब का इतिहास ?

इस सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सामने आम आदमी पार्टी (आप) ने डॉ. चरणजीत सिंह को जबकि शिअद ने हरमोहन संधू को मैदान में उतारा था। चरणजीत सिंह चन्नी ने साल 2007 में पहली बार चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने टिकट देने से इनकार कर दिया था। उस वक्त उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत भी दर्ज की थी। इसके बाद वो शिअद में चले गए और फिर कुछ वक्त बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में हरीश रावत ने किया कांग्रेस की जीत का दावा, शुरूआती रुझानों में पार्टी कर रही है लीड 

इसके बाद साल 2012 और 2017 के चुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे। इतना ही नहीं 2015 में चरणजीत सिंह चन्नी को विपक्ष के नेता की भूमिका में रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

एयरस्पेस बंद कर बहुत अकड़ में था पाकिस्तान, उसी के दोस्त से भारत ने निकाल लिया जुगाड़

खुल कर आ गई नेतन्याहू के UAE दौरे की कहानी, सऊदी में हलचल! इस Visit पर भारत की क्यों है नजर?

Bihar CM Samrat Choudhary ने शुरू किया Aangan Ka Milan अभियान, Anganwadi को मिलेगा बल