पंजाब: गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई करने में ‘विफल’ रहने पर एसएसपी निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2025

पंजाब सरकार ने गैंगस्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में कथित तौर पर विफल रहने को लेकर अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनिंदर सिंह के निलंबन का आदेश जारी किया है।

निलंबन आदेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बयान में कहा कि गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा किसी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई है।

आप सरकार को गैंगस्टर और अपराधियों द्वारा जबरन वसूली एवं गोलीबारी की घटनाओं के बाद कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

तरन तारन उपचुनाव के प्रचार के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्य को कई गैंगस्टर के चंगुल से मुक्त करने की प्रतिबद्धता जतायी थी। केजरीवाल ने उन्हें (गैंगस्टर) एक सप्ताह के भीतर राज्य छोड़ने की चेतावनी भी दी थी।

केजरीवाल ने कहा, हम राज्य में गैंगस्टर और जबरन वसूली करने वालों से निपट रहे हैं। मनिंदर सिंह 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें इसी साल फरवरी में अमृतसर ग्रामीण का एसएसपी नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह अमृतसर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे।

उन्होंने तरन तारन जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में भी काम किया था और इससे पहले उन्हें पंजाब के राज्यपाल के एडे डी कैंप (एडीसी) के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। दो दिन पहले अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जंडियाला गुरु में जबरन वसूली के प्रयास से जुड़ी गोलीबारी की घटना में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड