दिल्ली में किसानों पर हुए अत्याचार संबंधी विधान सभा की विशेष कमेटी ने रिपोर्ट स्पीकर को सौंपी

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 07, 2021

चण्डीगढ ।  26 जनवरी, 2021 को दिल्ली में घटे घटनाक्रम के बाद पंजाब के किसानों, नौजवानों और अन्य लोगों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए अत्याचार सम्बन्धी विधान सभा की विशेष कमेटी द्वारा जाँच रिपोर्ट आज स्पीकर राणा के.पी. सिंह को सौंप दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: पैरालिंपिक खेलों में भारत को 19 पदक मेले जिससे देश का नाम विश्व पटल पर रोशन हुआ : खन्ना

इस कमेटी ने लुधियाना, मोगा, बठिंडा, संगरूर, मानसा, नवां शहर, जालंधर और अमृतसर जिलों का दौरा करके पीडि़त किसानों, नौजवानों और उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ मुलाकातें की। इस दौरान पीडि़त लोगों ने जो बयान कमेटी के समक्ष दर्ज करवाए उसे रिपोर्ट में शामिल किया गया है, जिससे इसकी जानकारी विधान सभा के द्वारा सरकार के पास पहुंचायी जा सके। आज कमेटी के सभापति कुलदीप सिंह वैद और सदस्यों कुलबीर सिंह ज़ीरा और हरिन्दरपाल सिंह चन्दूमाजरा ने ‘‘किसान आंदोलन के दौरान विभिन्न स्थानों पर सोशल ऐक्टिविस्ट्स और अन्य लोगों पर हुए टौरचर की घटनाओं की छानबीन करने के लिए गठित सदन की कमेटी की रिपोर्ट’’ शीर्षक अधीन यह रिपोर्ट स्पीकर को सौंप दी गई है। 

स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने कहा कि वह इस रिपोर्ट को योग्य कार्यवाही के द्वारा सरकार तक पहुँचा देंगे, जिससे पीडि़तों को बनता इन्साफ और सहायता मुहैया करवाई जा सके। 

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए