मध्य प्रदेश में चने की समर्थन मूल्य पर खरीद 5 जून तक

By दिनेश शुक्ल | May 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में चना खरीदी की तारीख 05 जून 2021 तक कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में चने के समर्थन मूल्य पर खरीदी की तिथि अब 5 जून तक कर दी गई है, पहले यह तिथि 15 मई थी। किसानों की माँग पर यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी भी किसान का चना समर्थन मूल्य से नीचे नहीं बिकने देंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को बढ़ाई गई तिथि अनुसार व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दरआसल कोरोना संक्रमण के चलते लगे कोरोना कर्फ्यू से कृषि मंडियों तक किसान अपने फसलों को लेकर बहुत कम संख्या में पहुँच रहे है। इसे देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन