तेजस की खरीद के निर्णय से आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिलेगी मजबूती: PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा घरेलू रक्षा खरीद के तहत भारतीय वायु सेना के लिये 83 तेजस विमान खरीदने को मंजूरी देने से आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी। सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति (सीसीएस) ने वायुसेना के लिए घरेलू रक्षा खरीद के तहत करीब 48,000 करोड़ रुपये की लागत से 83 तेजस विमान खरीदने को बुधवार को मंजूरी प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति की बैठक में यह फैसला किया गया। मोदी ने ट्वीट किया, मंत्रिमंडल के आज (बुधवार) के फैसले से हमारे सशस्त्र बलों की क्षमताओं में सुधार होगा, स्वदेशी रक्षा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी