उत्तराखंड: चंपावत से चुनाव लड़ेंगे पुष्कर सिंह धामी, 31 मई को होगी वोटिंग, 3 जून को गिनती

By अंकित सिंह | May 05, 2022

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से चुनाव लड़ेंगे। चंपावत में उप चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चंपावत में 31 मई को वोटिंग की जाएगी जबकि नतीजे 3 जून को आएंगे। दरअसल, हाल में ही संपन्न हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतने के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। हालांकि भाजपा की जीत की खुशी थोड़ी फीकी रह गई। इसका सबसे बड़ा कारण यह रहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी परंपरागत सीट खटीमा से चुनाव हार गए। बावजूद इसके भाजपा ने थामी पर विश्वास जताया और उन्हें एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाया। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए विधानसभा का सदस्य होना जरूरी है और यही कारण है कि पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव लड़ने जा रहे हैं। 4 मई को अधिसूचना जारी हो गई। इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। 11 मई को नामांकन किया जाएगा जबकि 17 मई तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 3 मई को पता लग जाएगा कि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के ही नेतृत्व में सरकार चलेगी या फिर कोई नया मुख्यमंत्री बनेगा। भाजपा ने चंपावत से पुष्कर सिंह धामी को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस की ओर से अब तक किसी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है। सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस किसी बाहरी नहीं बल्कि स्थानीय उम्मीदवार को महत्व देगी। 

 

इसे भी पढ़ें: अतिक्रमण विरोधी अभियान पर बोले मनीष सिसोदिया, बुलडोजर की राजनीति कर रही भाजपा, इस तरह से ढह जाएगी पूरी दिल्ली


आपको बता दें कि चंपावत भाजपा का गढ़ रहा है। उत्तराखंड बनने के बाद यहां 5 बार चुनाव हुए हैं जिसमें से तीन बार भाजपा को जीत मिली है। 2022 के चुनाव में भी कैलाश गहतोड़ी को शानदार जीत मिली थी। लेकिन मुख्यमंत्री के लिए उन्होंने अपना सीट छोड़ दिया। कैलाश गहतोड़ी का दावा है कि क्षेत्र की जनता अब मुख्यमंत्री को चुनने के लिए बेताब है और पुष्कर सिंह धामी यहां से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। 2002 और 2012 में यहां कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी जबकि 2007 में भाजपा की वीना महाराना ने यहां जीत हासिल की। 2017 और 2022 में कैलाश गहतोड़ी को सफलता मिली। 

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज