पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए CM, रविवार को होगा शपथग्रहण समारोह, जानें उनसे जुड़ी अहम बातें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। रविवार को शाम 6 बजे राजभवन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी को ऐसे समय राज्य की कमान सौंपी जब पार्टी अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। खटीमा से विधायक 45 वर्षीय धामी के लिए मुख्यमंत्री का पद उनके राजनीतिक करियर का अब तक का सर्वोच्च बिन्दु है और उन्हें इसके साथ ही अपने पूर्ववर्तियों द्वारा छोड़ी गईं समस्याओं का अंबार भी मिला है जिन्हें ठीक करने के लिए उनके पास थोड़ा ही समय है।

इसे भी पढ़ें: राजनेताओं की महत्वाकांक्षा की भेंट चढ़ रहा लोकतंत्र, हर जगह 'एक अनार सौ बीमार वाली' स्थिति

परिजनों, समर्थकों में खुशी की लहर

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का नाम घोषित होते ही यहां उनके परिजनों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड गई जिन्होंने ढोल नगाडे बजाकर जश्न मनाया और जमकर ठुमके भी लगाए। मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील के कनालीछीना के रहने वाले धामी का पूरा जीवन उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में ही बीता है। उन्होंने यहीं अपनी शिक्षा ग्रहण की और छात्र राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने यहीं से 2012 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीते। वर्ष 2017 में एक बार फिर वह यहीं से दोबारा चुनाव जीते और विधायक बने। उन्होंने सरकार का हिस्सा बनकर भले ही काम नहीं किया हो लेकिन वह लंबे समय से संगठन के लिए कार्य करते रहे हैं। मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद धामी ने कहा कि कनालीछीना उनकी जन्मभूमि है और खटीमा कर्मभूमि। खटीमा के नगरा तराई गांव में भी ढोल नगाड़ों के बीच उनके समर्थक खूब थिरके। खुशी के आंसुओं के बीच उनकी मां बिशना देवी ने कहा कि उनसे लोग कहा करते थे कि पुष्कर मुख्यमंत्री बनेगा और देश में नाम रोशन करेगा। उन्होंने कहा, आज वह दिन आ गया है और वह चाहती हैं कि पुष्कर लोगों के लिए अच्छा काम करे।’ धामी की पत्नी गीता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि वह हमेशा की तरह अपनी इस जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाएंगे और राज्य के लोगों की सेवा करेंगे।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान