पुतिन, ट्रंप G20 में ईरान और सीरिया संकट पर करेंगे चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2019

मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप जापान में इस हफ्ते जी 20 शिखर सम्मेलन से इतर बैठक कर हथियारों के नियंत्रण और ईरान तथा सीरिया संकट पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं की बैठक शुक्रवार को होगी। रूस के विदेश नीति सहयोगी यूरी उशाकोव ने पत्रकारों को बताया कि जहां तक चर्चा के विषय की बात है दोनों नेताओं पर काफी कुछ निर्भर है।

दोनों नेताओं के ‘‘न्यू स्टार्ट’’ सहित हथियारों के नियंत्रण पर चर्चा करने की उम्मीद है। ‘न्यू स्टार्ट’ परमाणु आयुध की संख्या को नियंत्रित करने के लिए एक अहम परमाणु समझौता है। पुतिन ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे से भी मिलेंगे। पिछले साल ब्रिटेन के सैलिसबरी शहर में एक पूर्व रूसी जासूस को जहर दिए जाने की घटना के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होगी। 

इसे भी पढ़ें: रूसी दखल मामले में अपनी रिपोर्ट पर 17 जुलाई को गवाही देंगे रॉबर्ट मूलर

क्रेमलिन ने यह जानकारी। इससे पहले, 2016 में चीन में हुए जी 20 शिखर सम्मेलन से इतर औपचारिक वार्ता के लिए दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। क्रेमलिन ने बताया कि दोनों देश राजनीतिक वार्ता को सामान्य बनाने के संभावित कदमों की पहचान करेंगे।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal