जीत के साथ होगी खत्म...नए साल पर पुतिन का ऐलान, सुनकर ट्रंप भी हैरान

By अभिनय आकाश | Jan 01, 2026

73 साल के व्लादमीर पुतिन जिस स्वैग में नए साल पर दिखे, वह अंदाज बताता है वह अपनी 4 साल पुरानी धुन में कायम है। उनकी धुन के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप क्या सोचते हैं या ट्रंप से मीटिंग में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलादमीर जेलस्की क्या प्लान करते हैं? पुतिन को कतई परवाह नहीं है। दोनों की मुलाकात से पहले ही पुतिन ने यूक्रेन पर फुल स्केल अटैक का आर्डर दे दिया। अटैक के बाद पुतिन का मैसेज रूस की शर्त मानो या फिर झेलो। पुतिन का वो अटैक ट्रंप और जेलस्की की मीटिंग में बड़ा मसला था। लेकिन ट्रंप ने इसे तवज्जो नहीं दी। जैसा ट्रंप को पुतिन का अंदाज पता है। यह शख्स शांति समझौता भी करेगा तो अपनी शर्तों पर उससे कम पर पुतिन को कुछ भी मंजूर नहीं। भले ही यूक्रेनी राष्ट्रपति आखिरी सांस तक लड़ने का जज्बा रखते हो।

इसे भी पढ़ें: क्या पुतिन की हत्या कराना चाहते थे जेलेंस्की? CIA ने क्या नया खुलासा कर दिया

पुतिन ने अपने नए साल के संदेश में साफ कर दिया कि 2026 में अपने स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाएंगे। और रूसी साम्राज्य के 1000 साल के इतिहास और गौरव को यूक्रेन विजय के साथ पूरा करेंगे। इस बात को ट्रंप और दूसरे यूरोपीय देश अच्छी तरह समझ चुके हैं कि पुतिन 2026 में इस जंग को अंतिम अंजाम तक पहुंचाने की कमर कस चुके हैं। सैन्य ऑपरेशन पर खर्च से लेकर जेलस्की की बढ़ती जिद और यूरोपीय देशों का सपोर्टपुतिन इस पूरी सपोर्ट लाइन को तोड़ने का इरादा कर चुके हैं। यह उनकी स्पीच में साफ दिखता है। दुनिया रोक सके तो रोक ले। हम तो अपने विजय पथ पर चलकर रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

AI ने खुद लिखा 80% Code! Claude बनाने वाली Anthropic की रिपोर्ट से सनसनी, बढ़ा ये बड़ा खतरा

Rome Diamond League में बड़ा उलटफेर, Sri Lanka के रुमेश ने Neeraj Chopra को पछाड़ बनाया Record

ENG vs NZ: Lords में England का मास्टरस्ट्रोक, 140 पर ढेर होकर भी कीवी टीम को किया पस्त

Real Madrid Election: पेरेज़ का मास्टरस्ट्रोक, 150 मिलियन यूरो में लाएंगे Jude Bellingham से भी महंगा खिलाड़ी