यूक्रेन की मदद करने वालों थोड़ा सावधान! दो ब्रिटिश नागरिकों को रूस ने सुनाई मौत की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2022

बाकमत (यूक्रेन)।यूक्रेन की तरफ से लड़ रहे दो ब्रिटिश नागरिकों एवं मोरक्को के एक नागरिक को बृहस्पतिवार को रूस समर्थित विद्रोहियों ने मौत की सजा सुनाई। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी तुलना 17वीं सदी के रूसी सम्राट पीटर द ग्रेट से की और क्षेत्र को ‘वापस लेने’ तथा ‘अपना बचाव’ करने की देश की जरूरत के बारे में अपनी बात रखी। स्वघोषित दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक की अदालत ने तीन लोगों को सरकार को पदच्युत करने के लिए हिंसक कार्रवाई करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई। उन्हें सैन्य गतिविधि और आतंकवाद का भी दोषी ठहराया।

इसे भी पढ़ें: कैपिटल हिल हमले ने अमेरिकी लोकतंत्र को खतरे में डाला! जानिए उस दिन क्या-क्या हुआ था

पिनर और असलिन ने अप्रैल के मध्य में दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल में रूस समर्थक बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था जबकि ब्राहिम ने मध्य मार्च में पूर्वी शहर वोलनोवखा में आत्मसमर्पण किया था। इससे पहले रूस की सेना ने कहा था कि यूक्रेन के लिए किराए पर लड़ रहे विदेशी, सैनिक नहीं हैं और पकड़े जाने पर उन्हें लंबी सजा की उम्मीद करनी चाहिए। वहीं रूस समर्थक बलों द्वारा गिरफ्तार एक और ब्रिटिश नागरिक एंड्रयू हिल सुनवाई का इंतजार कर रहा है।

प्रमुख खबरें

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती

6 October, 2026 Stock Market Updates: Titan के शेयर 3% टूटे, Sensex और Nifty में गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

India से पहले T20 में हार के बाद बोले Shai Hope, हालात समझने में चूकी टीम

Punjab DA केस: High Court को गुमराह करने पर Chief Secretary KAP Sinha को अवमानना नोटिस, 9 अक्टूबर को पेशी का आदेश