'जेलेंस्की' को डेट कर रही हैं पुतिन की बेटी, 5 साल से चल रहा रिश्ता, 2 वर्षों में 50 बार की मुलाकात

By अभिनय आकाश | May 20, 2022

यूक्रेन पर रूस का हमला दो महीने से ज्यादा समय होने के बाद भी जारी है।लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जो हर किसी को हैरान कर देगी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी कैटेरीना तिखोनोवा जेलेंस्की के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के बीच पिछले पांच सालों से रिश्ता चल रहा है। लेकिन चौंकई मत ये पुतिन के धुर विरोधी व्लादोमोर जेलेंस्की नहीं बल्कि कैटेरीना के ब्वाॉयफैंड  इगोर जेलेंस्की हैं। जिनका केवल सरनेम जेलेंस्की है और उनका यूक्रेन के राष्ट्रपति से कोई संबंध नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: बिलावल 18 मई से अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

रूस के एक स्वतंत्र आउटलेट आईस्टोरीज और जर्मनी के दर स्पाईगेल की रिपोर्ट के अनुसार कैटेरीना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ समय बिताने के लिए सरकारी सुरक्षा के साथ म्यूनिख जाती थी। रिपोर्ट के अनुसार दोनों 2022 की शुरुआत तक म्यूनिख में साथ रहे थे। रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया है कि जेलेंस्की से म्यूनिख में मिलने के लिए 2017 से 2019 के बीच कुल 50 बार यात्राएं भी की है।  

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR