पुतिन के पास है खरबों रुपये की संपत्ति महंगी गाड़ियों का कलेक्शन, राजा की तरह जीते हैं जिंदगी

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 27, 2022

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। उनकी तानाशाही का रूप दुनिया रूस -यूक्रेन के युद्ध में देख रही है। रूस और यूक्रेन में युद्ध कई दिनों से जारी है और रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले लगातार किए जा रहे हैं। कई विश्लेषकों को रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में तीसरे विश्वयुद्ध की आहट भी सुनाई दे रही है।


पूरी दुनिया की निगाहें इस समय पुतिन पर हैं। रूस यूक्रेन युद्ध के जरिए पुतिन अपनी ताकत का एहसास भी दुनिया को करा रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन दुनिया के शक्तिशाली नेताओं में जाते हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।


रिपोर्ट के अनुसार व्लादिमीर पुतिन बेहद लग्जरियस जिंदगी जीते हैं। 2018 में, पुतिन को अरबों की अनुमानित संपत्ति के साथ फोर्ब्स की फेहरिस्त में दुनिया के दूसरे सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के रूप थे। अमेरिका के निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने हाल ही में कहा था कि संभवत: पुतिन दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। यह बात राष्ट्रपति बाइडन द्वारा रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने की चर्चा के दौरान कही थी।


महंगी संपत्तियों के मालिक हैं पुतिन

ब्रिटिश न्यूज़ वेबसाइट मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति  Putin's Palcace के नाम से जाना जाने वाला 74 अरब आलीशान महल और 741 करोड़ रुपये के superyatch के साथ तमाम महंगी संपत्तियों के मालिक हैं पुतिन। उनके इस Superyatch में बेडरूम, स्विमिंग पूल और हेलीपैड आदि बने हैं।


ब्रिटिश मीडिया के अनुसार पुतिन का यह महल काला सागर तट पर है, इसमें एक संगमरमर का स्विमिंग पूल है, इसको ग्रीक देवताओं की मूर्तियों से सजाया गया है। एक वाइन सेलर, एक थिएटर और पोल डांसिंग के लिए क्लब जैसी जगह भी इस महल में है। हालाकिं पुतिन ने इस बात से इनकार किया है कि वह इस महल के मालिक हैं।


 मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जाता रहा है कि पुतिन के पास 19 और घर हैं। साथ ही उनके पास 58 विमान और हेलीकॉप्टर, 700 कारें और तीन करोड़ रुपये तक की दर्जनों महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी है। वह पालतू जानवरों को पालने का भी शौक रखते हैं। जिसमें बोरिस नामक एक बाघ का नाम भी शामिल है, जिसे उन्होंने 2015 में लाइव टीवी पर जंगल में छोड़ दिया था।


हेज फंड मैनेजर बिल ब्राउज़र ने वाशिंगटन पोस्ट से बात करते हुए पुतिन की संपत्ति लगभग 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान लगाया था। उनके महल में ऐसी ऐसी सुविधाएं हैं तो शायद ही किसी के घर में हों। हालांकि उनकी कुल संपत्ति कितनी है इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, को लेकर रहस्य अभी बरकरार है।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि