Russia Ukraine War: NATO के गढ़ में हमले के लिए पुतिन ने बनाया इतना बड़ा प्लान, क्या इस वजह से वैगनर को किया गया बेलारूस शिफ्ट

By अभिनय आकाश | Jul 19, 2023

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को डेढ़ बरस से ज्यादा हो चुके हैं। ये युद्ध किस दिशा में जाएगा किसी को पता नहीं। अब रूस की तरफ से ऐसा बयान सामने आया है जिससे पूरी दुनिया हैरान है। रूस ने वैगनर ग्रुप के जरिए पोलैंड और लिथुआनिया पर हमला करने की चेतावनी दी है। पुतिन के करीबी सांसद ने रूसी सरकारी टेलीविजन पर कहा कि बेलारूस में तैनात भाड़े के सैनिकों का समूह वैगनर नाटो के गढ़ सुवाल्की कॉरिडोर पर हमला कर सकता है। एंड्रे कार्तपोलोव ने रूसी राज्य टेलीविजन को बताया कि निजी सैन्य कंपनी अपने नए स्थान से "कुछ ही घंटों में" पोलैंड और लिथुआनिया के सीमा क्षेत्र पर हमला कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें: क्रीमिया ब्रिज पर 'विस्फोट' में 2 की मौत, प्रमुख रूसी आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त

बेलारूस यूरोप के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चौराहे पर स्थित है- यूक्रेन के अलावा पोलैंड, लिथुआनिया और लातविया जैसे नाटो देशों की सीमा से लगा हुआ है। अगर कुछ भी होता है, तो हमें इस सुवाल्की कॉरिडोर की बहुत आवश्यकता है, एंड्री कार्तपोलोव ने अपने टीवी कार्यक्रम के दौरान कहा कि एक स्ट्राइक फोर्स [बेलारूस में वैगनर बलों में स्थित] कुछ ही घंटों में इस कॉरिडोर पर कब्जा करने के लिए तैयार है। 

प्रमुख खबरें

Ken-Betwa प्रोजेक्ट: Rahul Gandhi का Modi सरकार पर हमला, आदिवासियों का दमन असहनीय

क्या 40 की उम्र में संभव है LLB? BCI के नए नियमों के तहत Age Limit और Career Switch पर एक विशेष रिपोर्ट

JP Nadda की हुई Angioplasty, AIIMS से डिस्चार्ज, जानें Latest Health Update

Satwik-Chirag को मिला Walkover, BWF World Championship 2026 में सीधे प्री-क्वार्टर में एंट्री