रूसी संसद में बोले पुतिन, समस्याओं का समाधान नहीं चाहता अमेरिका, युद्ध हमारे लिए आखिरी विकल्प था

By अंकित सिंह | Feb 21, 2023

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 1 सालों से जंग लगातार जारी है। इन सबके बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज रूसी संसद को संबोधित किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमने हालात सुधारने की हर कोशिश की। लेकिन अमेरिका ने अलग ही माहौल बनाया। रूस अपने लोगों की सुरक्षा कर सकता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि रुस अपने लोगों की रक्षा करने में सक्षम है। हम किसी तरह का खून खराबा नहीं चाहते। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि अमेरिका ने सीरिया, इराक जैसा खेल खेला। अमेरिका समस्याओं के समाधान नहीं चाहता। 

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War में होने वाली है चीन की एंट्री, अमेरिका को है किस बात का डर?

पुतिन ने कहा कि हम इस समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे थे, इस कठिन संघर्ष से शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत कर रहे थे, लेकिन हमारी पीठ पीछे एक बहुत ही अलग परिदृश्य तैयार किया जा रहा था।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया