पुतिन ने 3 लाख सैनिकों को जंग के लिए तैयार होने के दिए ऑर्डर, कहा- हल्के में ना लें, खतरा मंडराया तो एटमी हमला भी कर सकते हैं

By अभिनय आकाश | Sep 21, 2022

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध में बड़े झटके के बाद रूस में आंशिक सैन्य लामबंदी की घोषणा कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश रूस को तबाह व कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। इन देशों ने हद पार कर दी है। इसके साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दी। पुतिन ने पश्चिम को ये भी चेतावनी दी कि यह कोई झांसा नहीं है कि रूस अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए सभी साधनों का उपयोग करेगा।  रूस के रक्षा मंत्री ने कहा कि देश में 3,00,000 रिजर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन के इज़ीयुम शहर पर रूस के कब्जे के बाद लोगों के पास कुछ नहीं बचा

पुतिन ने अपने संबोधन के दौरान यूक्रेन में सेना के मौजूदा हालात और वहां के स्थिति के बारे में देश की जनता को रूबरू कराया। पुतिन ने पश्चिमी देशों पर ‘‘परमाणु ब्लैकमेलिंग’’ करने का आरोप लगाया, साथ ही ‘‘रूस के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना संबंधी नाटो देशों के शीर्ष प्रतिनिधियों के बयानों ’’ का भी जिक्र किया। 

प्रमुख खबरें

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म

Ranchi T20I में रनों की बारिश पर Gautam Gambhir बोले- बल्ले और गेंद में संतुलन जरूरी