S-400 क्या, Su-57, पसंद की चुनो और चाहो तो पड़ोस में चला टेस्ट कर लो...एक से बढ़कर एक हथियार लेकर भारत आएंगे पुतिन!

By अभिनय आकाश | Nov 29, 2025

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बहुप्रतीक्षित भारत दौरे का औपचारिक ऐलान हुआ। पुतिन भारत-रूस सालाना बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ समिट के लिए 4-5 दिसंबर को भारत में रहेंगे। सूत्रों के अनुसार पुतिन भारत को एक दशक के दौरान 15 अरब डॉलर (1.3 लाख करोड़ रुपये) के रक्षा सौदों की पेशकश करेंगे। इसमें भारतीय नौसेना को दो बकुला क्लास की पनडुब्बियों का ऑफर शामिल है। दोनों देश एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को संयुक्त रूप से विकसित करने पर चर्चा करेंगे। रूस से 5 एस-400 सिस्टम मिलने हैं। 3 सिस्टम मिल चुके हैं।

एस-400 ने पाकिस्तान को चौंका दिया

एस-400 प्रणाली ने पाकिस्तान को चौंका दिया और उसकी वायु सेना को भारी नुकसान पहुँचाया। इसने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में किए गए आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय आसमान की रक्षा करते हुए कई लड़ाकू विमानों को मार गिराया।

इसे भी पढ़ें: 1 इंच जमीन भी नहीं मिलेगी, यूक्रेन का पुतिन को सीधा चैलेंज, जब तक जेलेंस्की राष्ट्रपति...

एस-400 की आपूर्ति पटरी पर

रूस द्वारा 2026 और 2027 में भारत को अंतिम दो एस-400 इकाइयाँ देने की उम्मीद है। भारत और रूस ने 2018 में पाँच इकाइयों के लिए 5.5 बिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिनमें से तीन पहले ही वितरित की जा चुकी हैं। शुगायेव ने दोहराया इस क्षेत्र में भी हमारे सहयोग का विस्तार करने की संभावना है। इसका मतलब है नई आपूर्तियाँ। फ़िलहाल, हम बातचीत के चरण में हैं।

10 लाख भारतीय प्रोफेशनल्स की भर्ती

रूस स्किल्ड भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए नया जॉब डेस्टिनेशन बनेगा। दोनों देशों के बीच लेबर मोबिलिटी करार का प्रारूप तैयार है। रूस ने 10 लाख भारतीयों को सर्विस सेक्टर में भर्ती करने की घोषणा की है। रूसी तेल खरीद भी बड़ा मुद्दा रहने वाला है। रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने भारत पर 25% पैनल्टी टैरिफ लगाया हुआ है। भारत ने अपनी ऑयल बास्केट का विस्तार किया है। भारत क्रूड ऑयल की अपनी जरूरत का 40% तक रूस से खरीदता रहा है। सूत्रों के अनुसार इसमें कमी आई है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल! न्यू उस्मानपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, अमर कॉलोनी में 10वीं के छात्र को मारी गयी गोली

खराब सड़कों की शिकायतों पर जागे Nitin Gadkari, West Bengal-Andhra Highway Projects का लिया जायजा

भारत में Coca-Cola का Mega Plan, 2027 में बॉटलिंग कारोबार का IPO लाने पर विचार कर रही कंपनी

महाराष्ट्र की Ladki Bahin Yojana के लिए 16 हजार पुरुष बनें महिला! लाखों अपात्रों को मिल रहा था लाभ