पुतिन, शी ईरान-इजराइल युद्ध पर सूचना साझा करने को सहमत हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2025

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय एवं आधिकारिक आवास ‘क्रेमलिन’ ने बृस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग ईरान-इजराइल युद्ध पर संवेदनशील जानकारी एक दूसरे को मुहैया करने के लिए सहमत हुए हैं।

पिछले हफ्ते इजराइल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया था, जिसमें ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। बाद में, ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमले किए।

बुधवार को रूस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इजराइल-ईरान युद्ध को तत्काल समाप्त करने और तेहरान के परमाणु मुद्दे का हल करने के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयासों को तेज करने की अपील की थी। क्रेमलिन के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने यूएई के अपने समकक्ष मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई