By अनन्या मिश्रा | Jun 28, 2025
घर के किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहता है। साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से सौभाग्य घर आता है। वहीं परिवार के सदस्यों के बीच किसी चीज की कमी नहीं होती है। हालांकि जिस जगह पर आप मां की तस्वीर लगा रहे हैं, वहां पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। धूल-मिट्टी वाली जगह पर तस्वीर लगाने से अशुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए रसोईघर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती हैं और उनका आशीर्वाद घर-परिवार पर बना रहता है।
माना जाता है कि यदि वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हुए किचन में अन्नपूर्णा मां की तस्वीर लगाई जाती है, तो घर में धन-दौलत की कमी नहीं होती है। माना जाता है कि रसोई में अन्नपूर्णा मां की तस्वीर लगाने से खाना बनाते समय मन एकदम शांत रहता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इससे घर में बरकत बनी रहती है और परिवार के सदस्यों को जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है।
वास्तुशास्त्र के मुताबिक रसोई घर में उत्तर या पूर्व दिशा में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर को लगाया जा सकता है। यह तस्वीर इस तरह से लगी होनी चाहिए कि जब आप खाना पका रहे हों, तो मां अन्नपूर्णा का मुख आपके सामने हो। वहीं माता को सात्विक भोजन का भोग लगाना चाहिए। इस तरह से मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।