BWF के नए फॉर्मेट पर भड़कीं PV Sindhu? कहा- मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद थकाने वाला होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2026

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने माना है कि अगले वर्ष लागू होने वाला बैडमिंटन का नया 15-अंक स्कोरिंग प्रारूप आक्रामक खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही यह खिलाड़ियों के लिए बेहद थकाऊ और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण भी होगा। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने हाल में 15 अंक वाले तीन गेम की स्कोरिंग प्रणाली को मंजूरी दी है, जिसे चार जनवरी 2027 से लागू किया जाएगा। इस नए प्रारूप पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

सिंधू ने आगे कहा, “यह बहुत थकाऊ होगा और आपको हर समय सतर्क रहना पड़ेगा। यह मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत थका देने वाला होगा क्योंकि आपको लगातार हर तरफ सक्रिय रहना होगा।” सिंधू का मानना है कि नया प्रारूप अनुभवी खिलाड़ियों के लिए कुछ हद तक लाभदायक हो सकता है क्योंकि मैच छोटे हो जाएंगे। उन्होंने कहा, “ यह अधिक उम्र वाले खिलाड़ियों के लिए यह मददगार हो सकता है क्योंकि वे अपना करियर 2-3 साल और बढ़ाना चाहेंगे। मैच छोटे होने से फायदा मिलेगा।” सिंधू इस बात से सहमत नहीं हैं कि नया प्रारूप खिलाड़ियों का भार कम करेगा। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि भार कम होगा। 21-अंक प्राणाली में आपके पास वापसी करने के लिए 5-6 अंक का समय होता है लेकिन 15 अंक प्रणाली में वह मौका नहीं मिलेगा। 7-7 अंक के बाद खेल लगभग खत्म हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप

जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक प्रदर्शन में घुसे थे 2983 अपराधी: VHP

Rajasthan के तीन जिलों को CM Bhajanlal Sharma ने दी 1277 करोड़ रुपये की सौगात