Badminton की ग्लोबल बॉडी BWF में PV Sindhu का नया रोल, Council Member बन उठाएंगी खिलाड़ियों के मुद्दे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2026

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की परिषद के सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल शुरू कर दिया है और उन्होंने दुनिया भर के खिलाड़ियों के मसलों को उठाने का वादा किया। बैडमिंटन की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक सिंधू ने दिसंबर में बीडब्ल्यूएफ खिलाड़ी आयोग की अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद बीडब्ल्यूएफ परिषद में पूर्ण मतदान का अधिकार हासिल कर लिया है। सिंधू आधिकारिक तौर पर 2025 के आखिर में परिषद में शामिल हुई थी।

विश्व बैडमिंटन महासंघ की परिषद विश्व स्तर पर बैडमिंटन को रणनीतिक दिशा प्रदान करने और उसके संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बीडब्ल्यूएफ के अध्यक्ष खुनयिंग पटामा लीस्वदत्रकुल ने सिंधू का परिषद में स्वागत करते हुए कहा, ‘‘पीवी सिंधू ने पिछले कई वर्षों से कोर्ट पर असाधारण कौशल, शालीनता और अपने जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया है। अब वह हमारे खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व रहेगी। इस तरह की आदर्श खिलाड़ी का परिषद में होना बहुत अच्छा है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।