कॉमनवेल्थ गेम्स में पीवी सिंधु का कमाल, पहली बार जीता गोल्ड

By निधि अविनाश | Aug 08, 2022

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बेडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। कनाडा की खिलाड़ी मिशेल ली को 21-15 21-13 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। पीवी सिंधु ने पहले राउंड में ली को 21- 15 से हराया था फिर दूसरे राउंड में 21-13 से हराकर पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स का सिंगल्स का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

दो बार की ओलंपिक विजेता पीवी सिंधुने कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में ब्रॉन्ज और 2019 में सिल्वर जीता था। कॉमनवेल्थ 2022 से पहले भी सिंधु और मिशेल एक-दुसरे के खिलाफ 10 बार खेल चुके है। इसमें पीवी ने 8 बार मुकाबला जीता वहीं मिशेल ने दो बार जीत हासिल की थी। अब सिंधु 9वीं बार भी मिशेल से जीत चुकी है। सेमीफाइनल में सिंधु ने सिंगापुर की वाय जिया मिन को हराया था। इस मुकाबले में सिंधु ने 21-19, 21-17 से अपने नाम किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर