दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र के लिए क्यूआर कोड वाले स्मार्ट कार्ड जल्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

नयी दिल्ली| दिल्ली परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) के लिए जल्द ही क्यूआर कोड आधारित स्मार्ट कार्ड जारी करेगा। यह जानकारी दिल्ली सरकार की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में दी गई।

इसे भी पढ़ें: छठ पूजा पर पाबंदी को लेकर केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन में मनोज तिवारी घायल

बयान में कहा गया है, ‘‘कार्डों में पहले अंतर्निहित चिप थी, लेकिन चिप में कोडेड जानकारी को पढ़ने में दिक्कतें थीं, दिल्ली यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की प्रवर्तन इकाइयों के पास आवश्यक संख्या में चिप रीडर मशीनें उपलब्ध नहीं थीं।

इसके अलावा, चिप्स को संबंधित राज्यों द्वारा डिजाइन और कार्यान्वित किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप चिप को पढ़ने और जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई होती थी, विशेष रूप से उल्लंघन के मामलों में।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में नागरिकों की हत्या के खिलाफ आप ने कैंडल मार्च निकाला

प्रमुख खबरें

Gautam Gambhir ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात, मार्गदर्शन के लिए जताया आभार

हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna

Rajasthan Mayor Election में BJP का जलवा, Ajmer से लेकर Pali तक Congress को झटका

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता