क्वीन एलिजाबेथ की अंतिम विदाई, 125 सिनेमा हॉल में लाइव प्रसारण

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2022

यूनाइटेड किंगडम की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ताबूत को सोमवार को उनके राजकीय अंतिम संस्कार के लिए लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे ले जाया गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार के लिए कई देशों के राजनीतिक प्रमुखों से लेकर शाही परिवार के अलग-अलग सदस्यों और दुनिया भर के गणमान्य लोग ब्रिटेन पहुंचे। 1965 में विंस्टन चर्चिल के बाद ब्रिटेन में महारानी का अंतिम संस्कार पहला राजकीय अंतिम संस्कार है।

इसे भी पढ़ें: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने श्रद्धांजलि दी

पार्लियामेंट क्वायर से विक्टोरिया स्ट्रीट तक जहां तक देखों वहां लोग नजर आ रहे हैं। ब्रिटेन के लोग सबसे ज्यादा शासन करने वाली महारानी की आखिरी झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। वहीं, दुनियाभर से  2000 वीवीआईपी महारानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। देशभर के 125 सिनेमा हॉल में महारानी के अंतिम संस्कार का लाइव प्रसारण किया जाएगा। क्या मैं आपके लिए कुछ भी कर सकता हूँ? आपको क्या चाहिए?" और फिर भी, "सुनिश्चित करें कि आप वही करते हैं जो आप करने वाले हैं," बिडेन ने कहा कि उसने उसे उसकी माँ की याद दिला दी। 

प्रमुख खबरें

दुनियाभर में PSL की हुई फजीहत, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया ये बड़ा खुलासा

कोयल से हुई बात (व्यंग्य)

Coimbatore में Rahul Gandhi का नो शो, K Annamalai बोले- INDIA गठबंधन में सब ठीक नहीं है

Modi Cabinet Meeting में लिये गये बड़े फैसले, राजस्थान को रिफाइनरी और मेट्रो की सौगात, देश के किसानों को फिर दिया बड़ा तोहफा