Kharge परिवार से जुड़े ट्रस्ट को सरकारी भूमि के कथित आवंटन पर उठाया गया सवाल

By Prabhasakshi News Desk | Aug 25, 2024

बेंगलुरु । भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य लहर सिंह सिरोया ने कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (केआईएडीबी) की जमीन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के परिवार द्वारा संचालित एक ट्रस्ट को कथित तौर पर आवंटित किए जाने पर रविवार को सवाल उठाया और पूछा कि वे जमीन के पात्र होने के लिए एयरोस्पेस उद्यमी कब बन गए। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या यह मामला सत्ता के दुरुपयोग, भाई-भतीजावाद और हितों के टकराव से जुड़ा हुआ है? 

उन्होंने पूछा, ‘‘क्या यह सत्ता के दुरुपयोग, भाई-भतीजावाद और हितों के टकराव के बारे में है?’’ उन्होंने सवाल किया कि उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने मार्च 2024 में इस आवंटन के लिए सहमति कैसे दी। सिरोया ने पूछा, ‘‘खरगे परिवार केआईएडीबी भूमि का पात्र होने के लिए एयरोस्पेस उद्यमी कब बन गया? इस कथित अवैध आवंटन का मामला एक आरटीआई कार्यकर्ता के माध्यम से राजभवन तक भी पहुंच गया है।’’ उन्होंने जानना चाहा, ‘‘क्या खरगे परिवार को आखिरकार यह जमीन छोड़नी पड़ेगी, जैसे सिद्धरमैया (मुख्यमंत्री) को मैसूर में विवादास्पद एमयूडीए भूखंडों को छोड़ना होगा।

प्रमुख खबरें

PSL में खेल रहे David Warner की बढ़ी मुश्किलें, Sydney में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए

चीन के Nostradamus की बड़ी भविष्यवाणी, Iran-US Tension बदल देगा पूरा Global Order

Jet Fuel संकट में बाकी Airlines पस्त, Delta को Refinery से हो रहा करोड़ों का Profit

Badminton Asia में बड़ी तकनीकी चूक, बिना Hawk-Eye के खेलने पर HS Prannoy ने उठाए गंभीर सवाल