COVID-19 के लिए अमेरिकी कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट को लेकर केरल सरकार पर उठे सवाल, बीजेपी ने गोपनियता को लेकर जताई चिंता

By अभिनय आकाश | Apr 22, 2020

राज्य की पिनराई विजयन सरकार द्वारा लॉकडाउन में कुछ रियायतें देने का समला हो या गृह मंत्रालय का केरल सरकार को केंद्र सरकार की गाइडलाइंस सख्ती से पालन कराने के निर्देश अक्सर बीजेपी नीत केंद्र और कम्युनिस्ट पार्टी लीड केरल सरकार के बीच तकरार देखने को मिलती है। लेकिन इन सब के बीच हाई कोर्ट द्वारा केरल सरकार की खिंचाई किए जाने के बाद बीजेपी ने पिनराई विजयन सरकार को निशाने पर लिया है। बीजेपी मीडिया सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि केरल सरकार सभी मानकों का उल्लंघन करते हुए मरीजों की जानकारी के बिना उनका संवेदनशील डाटा विदेशी फर्म के साथ साझा कर रही है। केरल सरकार कोविड-19 के मरीजों की गोपनियता से समझौता कर रही है। 

बता दें कि केरल उच्च न्यायालय ने कोविड-19 के मरीजों से संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण कराने के लिए एक अमेरिकी कंपनी के साथ आईटी अनुबंध के लिए राज्य सरकार की मंगलवार को खिंचाई की और इस बारे में विस्तृत जानकारी के साथ एक बयान 24 अप्रैल तक दाखिल करने का निर्देश दिया। 

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi