वस्तु एवं सेवा कर विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 07, 2021

 शिमला । राज्य कर एवं आबकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी दक्षिण क्षेत्र के तत्वाधान में आज राजकीय महाविद्यालय संजौली में वस्तु एवं सेवा कर विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को कर तथा इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक करना था।

इसे भी पढ़ें: भटियात में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 2 महिलाओ की मौत 27 लोग घायल

प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय संजौली ने प्रथम स्थान, कण्डाघाट महाविद्यालय ने द्वितीय और नाहन महाविद्यालय ने तृतीय स्थान हासिल किया।आदित्य नेगी ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी मुख्यालय, सुनील शर्मा, सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर, अतिरिक्त आयुक्त पंकज शर्मा, उप प्राधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय संजौली राजेश धौल्टा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी