पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान के साथ निरंतर जुड़ाव का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान के साथ निरंतर जुड़ाव का आह्वान किया, जहां अब तालिबान का शासन है। विदेश कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। विदेश कार्यालय के अनुसार,अफगानिस्तान में मानवीय स्थिति पर डिजिटल माध्यम से जिनेवा में आयोजित उच्च स्तर की मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कुरैशी ने आर्थिक और राजनीतिक समर्थन दोनों के मामले में अफगान लोगों के साथ अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: राम जन्मभूमि पर प्रार्थना के साथ सिसोदिया, संजय सिंह ने आप के अभियान की शुरुआत की

बैठक की मेजबानी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने की, जिसमें ओसीएचए, यूनिसेफ, डब्ल्यूएफपी, यूएनएफपीए, यूनएचएचसीआर और आईसीआरसी सहित विभिन्न संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के प्रमुखों ने शिरकत की। बैठक में स्विट्जरलैंड, कतर, जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका, तुर्की और फ्रांस सहित विभिन्न देशों के कई मंत्रियों ने भी भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार