FIDE Ranking: आर प्रज्ञानंनदा ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, कार्लसन टॉप पर काबिज

By Kusum | Sep 01, 2025

फिडे की सितंबर 2025 महीने की रैंकिंग जारी हो गई है। इस दौरान भारत के स्टार खिलाड़ी आर प्रज्ञाननंदा ने अपने करियर के सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की है। प्रज्ञाननंदा 2785 Elo के साथ चौथे नंबर पर पहुंचकर भारत के सर्वोच्च रेटिंग वाले क्लासिकल खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया है। यह बढ़त सिंकफील्ड कप में उनके दूसरे स्थान पर रहने से और भी बढ़ गई है। इससे पहले अगस्त में उनकी रेटिंग 6 अंक की थी।

वहीं इस रैंकिंग में एक बार फिर नॉर्वे के खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन टॉप पर हैं। हालांकि, वो अब चैंपियन नहीं है, लेकिन रेटिंग के हिसाब से अभी भी नंबर 1 क्लासिकल खिलाड़ी हैं। उनके बाद ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारुआना दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

भारत के अन्य शीर्ष शास्त्रीय खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर अर्जुन एरिगैसी (2771 Elo) और छठे नंबर पर मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश (2767 Elo) शामिल हैं।

इसके लावा वैश्विक टॉप 10 में एक उल्लेखनीय नवागंतुक जर्मन के विन्सेंट कीमर हैं, जिन्होंने चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद तेजी से 21 रेटिंग अंक प्राप्त किए और एलीट क्लब में एंट्री की है।

वहीं इस रैंकिंग में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला है जो कि वेस्ली सो का है। जिन्होंने हाल ही में समाप्त हुई सिंकफील्ड कप जीता। वेस्ली अपने दूसरे खिताब की बदौलत दुनिया में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

प्रमुख खबरें

मुनीर की फौज का बुरा हाल, बलूचिस्तान में मचा कोहराम, 129 सैनिकों की मौत, पाक में हड़कंप

MPPSC ADPO Provisional Answer Key जारी, उम्मीदवार 5 दिनों में दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

श्रीनगर सांसद Aga Ruhullah Mehdi ने National Conference छोड़ी, वादों से मुकरने का लगाया आरोप

32 देशों की घेराबंदी, पुतिन के खिलाफ बारूदी महायुद्ध!