रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत के अलावा इन दो देशों को दिया राष्ट्रगान, महज 8 साल की उम्र में लिखी थी पहली कविता

By निधि अविनाश | Aug 07, 2022

नोबेल पुरस्कार विजेता और भारत के राष्ट्रगान की रचना करने वाले रवींद्रनाथ टैगोर को गुरूदेव के नाम से भी जाना जाता था। वह एशिया के पहले ऐसे कवि थे जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ऐसा कोई ही भारतीय होगा जो इन्हें नहीं जानता होगा। देश का राष्ट्रगान लिखने वाले गुरूदेव हर भारतीय के दिलों में बसते है। आपको बता दें कि टैगोर ने न केवल भारत का राष्ट्रगान लिखा बल्कि दो और देशों का भी राष्ट्रगान लिखा। ये देश है बांग्लादेश और श्रीलंका। टैगोर ने अपनी रचनाओं से इन देशों के हर एक नागरिक को एक ही स्वर में बांध के रखा।

इसे भी पढ़ें: बाटला हाउस में ISIS का आतंकी, सीरिया भेजता था पैसे, एक दिन की रिमांड पर भेजा गया

गीतांजलि, पूरबी प्रवाहिन, शिशु भोलानाथ, महुआ, वनवाणी, परिशेष, पुनश्च, वीथिका शेषलेखा और चोखेरबाली उनकी तमाम प्रसिद्ध किताबों से कुछ के नाम हैं, जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। 7 अगस्त 1941 को 80 वर्ष में महाकवि का देहांत हुआ।

प्रमुख खबरें

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा

अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines

Bhopal Dowry Case: नम आंखों से Tvisha Sharma को अंतिम विदाई, पिता बोले- न्याय का इंतजार

Glowing Skin का Secret है सही pH Balance, एक्सपर्ट से समझें Healthy Skin का पूरा साइंस