"लड़कियों को छेड़ते थे...", राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी पर संगीन आरोप, डिप्टी CM ने लालू-तेजस्वी का नाम ले किया पलटवार

By अंकित सिंह | Jul 26, 2025

बिहार में जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, राजनीतिक दल अपने प्रचार अभियान तेज़ कर रहे हैं। सत्ता-पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। आरोप-प्रत्यारोप के ताज़ा दौर में, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी पर गुंडागर्दी और लड़कियों को परेशान करने का आरोप लगाया। राबड़ी देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं उन्हें बचपन से जानती हूँ, वह बोरिंग रोड पर गुंडागर्दी करते थे। वह बोरिंग रोड पर लड़कियों को परेशान करते थे।

इससे पहले राबड़ी देवी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने विधानसभा चुनाव से पहले उनके बेटे तेजस्वी यादव की ‘‘हत्या’’ की ‘‘साजिश’’ रची है। विधान परिषद में विपक्ष की नेता ने यह भी दावा किया कि तेजस्वी की हत्या की कोशिश पहले भी ‘‘कम से कम दो, तीन या चार बार’’ की जा चुकी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता से एक दिन पहले विधानसभा के अंदर हुई घटनाओं के बारे में पूछा गया था जहां सत्ता पक्ष के कुछ सदस्यों ने निचले सदन में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ आक्रामक रुख दिखाया था। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में पत्रकारों की बल्ले-बल्ले! मासिक पेंशन 6 हजार से बढ़कर 15 हजार हुई

तेजस्वी यादव की मां ने इस पर कहा, ‘‘तेजस्वी की हत्या की कोशिश की जा रही है। बिहार में इतनी हत्याएं हो रही हैं, (वे चाहते हैं कि) एक और हत्या हो जाए। इस साजिश में जद (यू)-भाजपा के अलावा और कौन शामिल हो सकता है। वे उसे मार डालना चाहते हैं ताकि वह चुनाव में उन्हें चुनौती देने के लिए मौजूद नहीं रहे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तेजस्वी की हत्या की कोशिश पहले भी लगभग दो, तीन या चार बार हो चुकी है। एक बार तो एक ट्रक ने उनके वाहन को कुचलने की कोशिश की थी।’’

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।