जानिये फिल्म ''रेस 3'' के लिए किस स्टार ने वसूले कितने रुपये?

By आकांक्षा तिवारी | May 30, 2018

इन दिनों सोशल मीडिया पर सलमान खान स्टारर फ़िल्म 'रेस 3' की ज़ोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। कई लोग स्टोरी से लेकर गाने तक, फ़िल्म को सभी मामलों में बेकार बता रहे हैं। वहीं कई आलोचनाओं के बावजूद सलमान के फ़ैन्स फ़िल्म को अच्छा बता कर, लगातार उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि, सलमान एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें लोगों की धारणा से कोई फ़र्क नहीं पड़ता। वैसे आजकल वो 'रेस 3' के प्रमोशन में काफ़ी बिज़ी चल रहे हैं।

रेमो डिशूज़ा द्वारा निर्देशित फ़िल्म में सलमान के साथ-साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर, डेजी शाह, साकिब सलीम और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस भी हैं। बताया जा रहा है कि फ़िल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये है, लेकिन यहां मुद्दा ये है कि इस मूवी के लिए किस स्टार को कितने पैसे दिए गए हैं। एक नज़र फ़िल्म के स्टार कास्ट की फ़ीस पर:

 

1. आदित्य पंचोली

 

'रेस 3' में आदित्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें 2 करोड़ रुपये अदा किये गए हैं।

 

2. डेजी शाह

 

फिल्म में डेजी, संजना के रोल में नज़र आएंगी। इस फिल्म के लिए डेजी ने 5.20 करोड़ रुपये चार्ज किये हैं।

 

3. बॉबी देओल

 

लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे बॉबी देओल ने इस फ़िल्म के लिए उम्मीद से ज़्यादा 7.50 करोड़ की फीस ली है।

 

4. साकिब सलीम

 

'रेस 3' में साकिब, सूरज नामक रोल प्ले कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें लगभग 1.40 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

 

5. जैकलीन फर्नांडीस

 

सलमान की फ़ेवरेट जैकलीन ने इस फ़िल्म के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये चार्ज किये हैं और वो इसमें जेसिका का किरदार निभा रही हैं। किक के बाद ये उनकी और सलमान की दूसरी मूवी है। 

 

6. अनिल कूपर 

 

'रेस 3' में अनिल कपूर शमशेर के कैरेक्टर में नज़र आएंगे। बताया जा रहा है कि फ़िल्म के लिए उन्होंने करीब 9 करोड़ रुपये लिए हैं।

 

7. सलमान खान

 

अब आखिर में बात आती है फ़िल्म के लीड एक्टर सलमान खान की। रिपोर्ट के अनुसार, 'रेस 3' के लिए सलमान को बाकी स्टार्स से ज़्यादा पैसे दिए गए हैं और उन्हें फ़िल्म के लिए लगभग 60 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

 

ख़ैर अब इंतज़ार है, तो सलमान की इस फ़िल्म का और हां आप सब भी जाना जरूर।

 

-आकांक्षा तिवारी

प्रमुख खबरें

Astrology Tips: प्लास्टिक के बर्तन में नहीं बल्कि इन पत्तों में लगाएं भगवान को भोग, हमेशा बनी रहेगी कृपा

AstraZeneca ने टीके की सुरक्षा पर सवाल उठने के बाद लिया बड़ा फैसला, दुनिया भर से वापस मंगाई कोविड वैक्सीन

World Thalassemia Day 2024: हर साल 08 मई को मनाया जाता है वर्ल्ड थैलेसीमिया डे, जानिए इतिहास और महत्व

हैदराबाद में भारी बारिश से आई तबाही, दिवार गिरी, बच्चे समेत सात की हुई मौत