राधा रतूड़ी होंगी उत्तराखंड की पहली महिला Chief Secretary, 1988 बैच की है IAS अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2024

देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में अपनी मंजूरी दे दी है। वर्ष 1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रतूड़ी, सुखबीर सिंह सन्धु का स्थान लेंगी जिनका बुधवार को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। नवंबर, 2000 में अस्तित्व में आए उत्तराखंड में शीर्ष प्रशासनिक पद पर पहुंचने वाली राधा रतूड़ी पहली महिला हैं। अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान रतूड़ी ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पति—पत्नी दोनों शीर्ष पदों तक पहुंचे हों। गौरतलब है कि उनके पति अनिल रतूड़ी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे हैं जो प्रदेश में पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालने के बाद नवंबर 2020 को सेवानिवृत्त हुए।

प्रमुख खबरें

Delhi Airport Fight । आरोपी पायलट ने तोड़ी चुप्पी, यात्री पर लगाया जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप

UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस SI ASI पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरु हुए, जाने एजिलिबिटी और पूरी डिटेल

Bareilly में दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

कॉन्सर्ट में जागो मां गाने पर सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती के साथ बदसलूकी, आयोजक गिरफ्तार