रेडियो श्रृंखला 'कोरोना से जंग, सावधानी के संग' का शुभारंभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2022

(प्रेस विज्ञप्ति) कोरोना वायरस को ग्रामीण समुदायों में फैलने से रोकने और उन्हें इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सामुदायिक रेडियो अल्फाज़–ए–मेवात एफ एम 107.8 सीकिंग मॉडर्न एप्लीकेशन फॉर रियल ट्रांसफॉर्मेशन (स्मार्ट SMART) द्वारा समर्थित रेडियो सीरीज “कोरोना से जंग, सावधानी के संग’’ की शुरुआत 1 फरवरी 2022 से करने जा रहा है। एसएम सहगल फाउंडेशन की प्रिंसिपल लीड, आउटरीच फॉर डेवलपमेंट और सामुदायिक रेडियो अल्फाज़–ए–मेवात की प्रतिनिधि पूजा मुरादा ने बताया कि “यह 06-एपिसोड की रेडियो श्रृंखला ओमाइक्रोन के लक्षणों, उपचार स्व-देखभाल, COVID टीकाकरण और COVID उपयुक्त व्यवहार को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। 

इसे भी पढ़ें: नेताजी ने आजाद हिंद रेडियो पर गांधी को कहा था पहली बार 'राष्ट्रपिता': प्रो. कृपाशंकर चौबे

“कोरोना से जंग, सावधानी के संग’” रेडियो सीरीज 1 फरवरी से हर मंगलवार सुबह 9:45 पर और शाम 7:35 पर पुन: प्रसारित की जाएगी। इस रेडियो सीरीज के ज़रिए ग्रामीण इलाकों में कोरोना से जुड़ी अहम जानकारी साझा की जाएगी। उम्मीद है कि अल्फाज़–ए–मेवात का यह प्रयास समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में कामयाब रहेगा।

प्रमुख खबरें

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing

West Asia Crisis: Hormuz Strait में सप्लाई रुकी तो $120 के पार जाएगा Brent Crude, Goldman Sachs का अलर्ट

Cristiano Ronaldo के एक Like ने बढ़ाई Social Media पर हलचल, FIFA और Argentina की साख पर लगे कई बड़े आरोप