Radisson Hotel Group का बड़ा दांव, Tirupati और Mathura समेत 7 राज्यों में 10 नए Hotels के लिए साइन किए एग्रीमेंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2026

आतिथ्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेडिसन होटल ग्रुप ने भारत में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए जुलाई के दूसरे सप्ताह में 10 नए होटलों के समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन नए होटलों के जुड़ने से देश के सात राज्यों में समूह की स्थिति और मजबूत होगी। ग्रुप ने सोमवार को बयान में बताया कि ये 10 नए होटल उसके ब्रांड रेडिसन ब्लू, रेडिसन, पार्क इन बाय रेडिसन, रेडिसन इंडिविजुअल्स प्रीमियर, पार्क इन एंड सूट्स बाय रेडिसन और रेडिसन इंडिविजुअल्स रिट्रीट्स के तहत संचालित किए जाएंगे।

बेंगलुरु के लिए हाल ही में हस्ताक्षरित संपत्तियों में रेडिसन ब्लू रिजॉर्ट एंड स्पा बेंगलुरु , पार्क इन बाय रेडिसन इलेक्ट्रॉनिक सिटी और रेडिसन इंडिविजुअल्स प्रीमियर के तहत लैविश होटल बेंगलुरु शामिल हैं।

नए करारों में ग्रुप ने जवाई (राजस्थान) में रेडिसन ब्लू रिजॉर्ट एंड स्पा , वडोदरा (गुजरात) में रेडिसन ब्लू होटल एंड स्पा और ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के पास महाराष्ट्र में रेडिसन इंडिविजुअल्स रिट्रीट्स के तहत जंगल होम रिजॉर्ट ताडोबा के साथ भी समझौते किए हैं। रेडिसन होटल ग्रुप के दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) निखिल शर्मा ने कहा, ये 10 करार हमारी स्पष्ट रणनीति को दर्शाते हैं। इसके तहत हम महत्वपूर्ण बाजारों में अपने प्रीमियम होटल ब्रांडों का विस्तार कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Congress MP Bimol Akoijam यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस के सामने हुए पेश

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराई FIR

El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक