विश्व में नंबर एक खिलाड़ी के रूप में सत्र का अंत करेंगे राफेल नडाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2019

लंदन। राफेल नडाल भले ही अपना पहला एटीपी फाइनल्स का खिताब नहीं जीत पाये लेकिन वह साल के अंत में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने रहेंगे। चोट से जूझने के बाद लंदन आने वाले स्पेनिश खिलाड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उन्हें राउंड रोबिन आधार पर होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन अलेक्सांद्र जेवरेव से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। 

नडाल ने इसके बाद हालांकि डेनिल मेदवेदेव और स्टेफनोस सिटसिपास को हराया लेकिन यह उनके सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये पर्याप्त नहीं था। दूसरे ग्रुप में नोवाक जोकोविच भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाये जिससे नडाल का नंबर एक पर बने रहना तय हो गया। यह पांचवां अवसर होगा जबकि नडाल साल के आखिर में नंबर एक बने रहेंगे। इस तरह से वह रोजर फेडरर और जोकोविच की बराबरी कर लेंगे। 

प्रमुख खबरें

Maharajganj District Court में महिला पर हमले के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार

Virat Kohli और Gill के शतक, पहले ODI में भारत ने West Indies को 8 विकेट से दी मात

Kylian Mbappe बाएं घुटने की चोट के कारण Nations League के 3 मैचों से बाहर

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस किसानों के मुद्दे सुलझाएं या EC के प्रवक्ता बनें, कांग्रेस नेता का तंज