Rajya Sabha से निलंबन के बाद Raghav Chadha ने बदला ट्विटर बायो, लिखा- निलंबित सांसद

By अंकित सिंह | Aug 12, 2023

सदन के अनुरूप व्यवहार न करने को लेकर आप नेता राघव चड्ढा को राज्यसभा से शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। अपने निलंबन के एक दिन बाद, आप नेता राघव चड्ढा ने शनिवार को एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर अपना बायो बदलकर "निलंबित संसद सदस्य" कर लिया। सदन के नेता पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 के लिए प्रस्तावित चयन समिति में उच्च सदन के कुछ सदस्यों के नाम उनकी सहमति के बिना शामिल करने के लिए आप नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया। 

इसे भी पढ़ें: 'नमस्कार! मैं सस्पेंडेड सांसद राघव चड्ढा...', अपने निलंबन को लेकर AAP नेता ने भाजपा पर साधा निशाना

चड्ढा संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा से निलंबित होने वाले दूसरे AAP सांसद बन गए, जो 20 जुलाई को शुरू हुआ और शुक्रवार को समाप्त हुआ। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को 24 जुलाई को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। सदन ने शुक्रवार को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट लंबित रहने तक उनके निलंबन को जारी रखने की मंजूरी दे दी। AAP सांसद संजय सिंह ने अपने और राघव चड्ढा के निलंबन पर कहा कि उनकी (पीएम मोदी) मंशा मणिपुर में हिंसा के बजाय संजय सिंह को रोकने की है। वे विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते हैं।' 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह