इस शर्त पर ''लक्ष्मी बॉम्ब'' में अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे राघव लॉरेंस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2019

मुंबई। निर्देशक राघव लारेंस ने कहा है कि अगर उन्हें उचित सम्मान दिया जाता है तो वह अक्षय कुमार की फिल्म  लक्ष्मी बॉम्ब  के निर्देशन को लेकर दोबारा विचार करने को तैयार हैं। लारेंस ने  सम्मान नहीं  मिलने के कारण पिछले सप्ताह फिल्म के निर्देशन से खुद को अलग कर लिया था। लारेंस ने 2011 में आई तमिल फिल्म  कंचना  की रीमेक  लक्ष्मी बॉम्ब  के निर्देशन से खुद को अलग करने का ऐलान ट्वीटर पर किया था। लारेंस ने कहा कि फिल्म नहीं करने के  कई कारण  हैं।

इसे भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर डेटिंग शो ‘‘वाट द लव? विद करन जौहर’’ होस्ट करेंगे करण जौहर

उनमें से एक है कि फिल्म का पहला पोस्टर बिना उनसे चर्चा किये जारी किया गया। शनिवार को जारी ताजा बयान में उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्माता उनसे मुलाकात करने को तैयार हैं और सबकुछ उन्हीं के हाथों में है।

लारेंस ने कहा  निर्माता मुझसे मिलने चेन्नई आ रहे हैं। सबकुछ उनके हाथों में है। अगर मेरे काम के लिये मुझे उचित सम्मान मिलता है, तो मैं इसके बारे में सोचूंगा। बैठक के बाद देखते हैं। उन सभी प्रशंसकों को यह संदेश पहुंचाना चाहता था जो वास्तव में चिंतित हैं। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा 2019: मोदी की जीत में बधाई देने उतरे बॉलीवुड के सभी सितारे

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत