रघुवर दास बोले, लोकसभा चुनाव में जनता ने वंशवाद और तुष्टिकरण को नकारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को यहां कहा कि हाल के लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश की जनता ने वंशवाद,परिवारवाद, तुष्टीकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास और राष्ट्रवाद पर मतदान किया।  मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज अपने आवास पर आयोजित कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह को संबोधित करते हुए कहा यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में भरोसा और विश्वास जताते हुए एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया।

इसे भी पढ़ें: अमरिंदर ने पत्र लिखकर PM मोदी से की अपील, बोले- राष्ट्रीय स्तर पर किसानों का कर्ज करें माफ

उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी योग दिवस के अवसर पर 20 जून को रांची आ रहे हैं तथा 21 जून को कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, नव निर्वाचित सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, जिलों के पदाधिकारी, विधानसभा कोर समिति एवं सभी मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। 

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक