Rahu Ketu Gochar 2026: 5 दिसंबर को बदलेगी चाल, मकर और कर्क में प्रवेश से बढ़ेंगी 3 राशियों की मुश्किलें

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 18, 2026

ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु का छाया ग्रह माना गया है। दोनों ही ग्रहों का विशेष प्रभाव जातक की कुंडली में देखने को मिलता है। माना जाता है कि राहु-केतु का प्रभाव व्यक्ति को अचानक लाभ, मान-सम्मान और सफलता दिला सकता है, तो वहीं अचानक से जीवन में परेशानियां लेकर भी आता है। इतना ही नहीं, दोनों ग्रहों अपनी उल्टी सीधी चाल से गोचर करते हुए सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालते हैं।

कर्क राशि

इस दौरान कर्क राशि वालों को छोटी-सी लापरवाही भारी पड़ सकती हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की जरुरत है। नए काम की शुरुआत अच्छी हो सकती है, लेकिन किसी भी योजना को जल्दबाजी में आगे बढ़ाने के जगह पूरी तैयारी और सोच-विचार के साथ काम करें। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबादी न करें। कॉलेज या नौकरी में आवेदन कर सकते हैं, तो काम में बाधाएं आ सकती हैं। तनाव का स्तर बढ़ने से मन चिड़चिड़ा हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। इस दौरान धैर्य बनाएं रखे। भूमि-भवन से संबंधित मामले में आपकी चिंता बढ़ जाएगी। बिना पूरी जानकारी हासिल किए किसी नई योजना में पैसा लगाने से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। इस समय आप सबसे ज्यादा यात्रा कर सकते हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा और साथ ही खर्च की अधिकता रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को रिश्तों में सामंजस्य बैठाने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ाने के जगह बातचीत के जरिए मामले सुलझाने की कोशिश करें। निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में भी धैर्य से काम लें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। कुंभ राशि वालों को कला क्षेत्र में मेहनत करनी होगी और वरना आपको परेशानी झेलनी होगी। इस दौरान काम को लेकर छोटी-मोटी भूल हो सकती है।

प्रमुख खबरें

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ