यदि आपकी कुंड़ली में चल रही राहु की दशा तो इन उपायों से पाएं मुक्ति

By रीना बंसल | Nov 22, 2019

राहु ध्यान को खींचने को वाला एक ग्रह है। राहु के पास सिर है, आंखे हैं, दिमाग है परन्तु राहु के पास दिल नहीं है। राहु के पास खुद की दृष्टि नहीं है। राहु पर जिसकी दृष्टि पड़ती है या युति होती है तो उसे उस ग्रह की दृष्टि मिल जाती है। गले के नीचे को भाग न होने की वजह से कुछ नहीं है, भूख नहीं है। राहु के पास सुविधा है। राहु उस ग्रह का रूप धारण कर लेता है जिसकी दृष्टि उसको मिलती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु ग्रह को नवग्रह में एक स्थान दिया गया है। दिन में राहुकाल नामक मुहूर्त (24 मिनट) की अवधि होती है जो अशुभ मानी जाती है।

राहु की दशा से मुक्ति के उपायः

1. बहते पानी में तांबे के 43 दुकड़े प्रवाहित करें।

2. नदी में लकड़ी का कोयला प्रवाहित करें।

3. मूली का दान करें।

4. काले कुत्तें को मीठी रोटियां खिलाएं।

5. अष्टधातु का कड़ा दाहिने हाथ में डाले।

6. जमादार को तम्बाकू का दान करना चाहिए।

7. शनिवार के दिन अपना उपयोग किया हुआ कंबल दान करें।

8. शिवजी पर जल, धतूरा के बीज चढ़ाएं और सोमवार का व्रत करें।

9. अपने आप सफेद चंदन अवश्य रखें। सफेद चंदन को माला भी धारण कर सकते हैं। प्रतिदिन सुबह चंदन का टीका भी लगाना चाहिए। नहाने के पानी में चंदन का इत्र डालकर नहाएं।

10. अपन पास ठोस चांदी से बना हुआ चकौर टुकड़ा रखें।

इसे भी पढ़ें: भव्य, अलौकिक और अविस्मरणीय है बनारस की देव दीपावली

11. हर बुधवार को चार सौ ग्राम धनिया पानी में में प्रवाहित करें।

12. एक नारियल और 11 बादाम (साबुत) काले वस्त्र में बांधकर जल में प्रवाहित करें।

13. राहु की शुभता के लिए राहु मंत्र का जाप करें- ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः। मंत्रों की संख्या 18000 होनी चाहिए।

14. किसी आश्रम में जाकर कोढि़यों की सेवा करें।

15. किसी जरूरतमंद को चावल का भोजन कराएं।

- रीना बंसल

वास्तु विशेषज्ञ, न्यूमरोलॉजिट

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार