अमेठी का रण: राहुल 10 व स्मृति 17 अप्रैल को करेंगे नामांकन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 11 अप्रैल को अमेठी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा प्रत्याशी राहुल गांधी 10 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि  ईरानी को अपना नामांकन पत्र 17 अप्रैल को दाखिल करना था लेकिन उस दिन छुटटी होने के कारण अब वह अपना नामांकन पत्र 11 अप्रैल को दाखिल करेंगी। 

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि स्मृति ईरानी के साथ नामांकन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा तथा विधायक सुरेश पासी शामिल होंगे। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जिला प्रशासन ने इन दोनों वीवीआईपी नामांकनों को देखते हुये सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये हैं। अमेठी में पांचवे चरण में छह मई को मतदान है।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच