Waqf Board के समर्थन में उतरे Rahul Gandhi और Akhilesh Yadav क्या Hindu Board बनवाने के लिए राजी होंगे?

By नीरज कुमार दुबे | Aug 08, 2024

वक्फ बोर्डों को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन से संबंधित विधेयक के विरोध में विपक्ष ने अपनी आवाज बुलंद कर दी है। मोदी सरकार के ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024’ और ‘मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024’ का विरोध करते हुए कांग्रेस ने इसे ‘‘असंवैधानिक'' बताया है। वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारुढ़ भाजपा पर प्रस्तावित वक्फ अधिनियम में संशोधन की आड़ में वक्फ की जमीन बेचने की योजना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह रियल एस्टेट कंपनी की तरह काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपना नाम बदलकर ‘भारतीय जमीन पार्टी’ रख लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Pakistan ने राहुल गांधी को भेजा आम, बीजेपी ने पूछा- चूसने को इतना बेताब क्यों हैं कांग्रेस नेता

बहरहाल, इस मुद्दे पर हो रही राजनीति के बीच उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत के पीआईएल मैन के रूप में विख्यात अश्विनी उपाध्याय ने कहा है कि भारत सेक्युलर देश है और  सभी भारतीय समान हैं। उन्होंने सवाल किया है कि फिर मजहब के आधार पर वक्फ बोर्ड और ट्रिब्यूनल क्यों है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड और ट्रिब्यूनल खत्म होना चाहिए। अश्विनी उपाध्याय ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता तो सेक्युलर शब्द हटाकर हिंदू जैन बौद्ध सिख यहूदी पारसी ईसाई बहाई के लिए भी अलग बोर्ड और ट्रिब्यूनल बनाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Congress की भविष्यवाणी, KC Venugopal बोले- Kerala में BJP के लिए एक सीट जीतना भी सपना

पीढ़ियों से बसे पर हक़ नहीं, Ooty के इस गांव की चेतावनी- Land Issue हल करो वरना सिर्फ NOTA

IPL 2026 RCB vs SRH:मैच से पहले गरमाई राजनीति, विधायकों ने की वीआईपी टिकटों की डिमांड

जब स्टेज पर अचानक गिरे दांत, Miss Grand Thailand कंटेस्टेंट ने यूं संभाला कि Video हो गया Viral