राहुल और प्रियंका गांधी शनिवार को अमेठी में पदयात्रा करेंगे, मोदी सरकार की नीतियों का करेंगे विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2021

अमेठी(उप्र)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार यानी 18 दिसंबर को अमेठी के जगदीशपुर से हारीमऊ गांव तक छह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। कांग्रेस की जिला ईकाई के प्रवक्ता अरविंद चर्तुवेदी ने बताया कि 18 दिसंबर को सुबह लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राहुल और प्रियंका सड़क मार्ग से अमेठी पहुचेंगे। वे यहाँ आरक्षित विधान सभा सीट जगदीशपुर के जगदीशपुर रामलीला मैदान से हारीमऊ गांव तक मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित करीब छह किलोमीटर की ‘जन जागरण अभियान’ महंगाई हटाओ, भाजपा भगाओ पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल और प्रियंका का एक दिवसीय अमेठी दौरा है। पदयात्रा के समापन स्थल हारीमऊ में राहुल और प्रियंका एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन