राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, कहा- हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। देशभर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी प्रॉब्लम ये है कि मैं सच्चाई बोलता हूं। डरता नहीं हूं। मैं अपना काम करूंगा। लोकतंत्र के लिए खड़े होने का काम करूंगा। महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाता रहूंगा। मेरे ऊपर और आक्रमण होंगे। जो धमकाता है वो डरता है। ये बात आप समझ लीजिए। ये किससे डरते हैं, जो आज हिन्दुस्तान की हालत है उससे डरते हैं। जो वादें उन्होंने किए थे और पूरे नहीं किए उससे डरते हैं। क्यों डरते हैं क्योंकि 24 घंटे झूठ बोलते हैं। महंगाई नहीं है, चीन नहीं आया।

बीजेपी का तगड़ा पलटवार 

बीजेपी की तरफ से रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। प्रसाद ने प्रेस कॉनफ्रेंस करते हुए कहा कि मूल रूप से ईडी को डराना धमकाना और परिवार को बताना ही मेन मकसद है। राहुल गांधी ने आज लोकतंत्र पर बहुत ही शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना बात की है। राहुल की दादी ने देश में इमरजेंसी लगाई। रवि शंकर प्रसाद ने राहुल को याद दिलाया कि इंदिरा गांधी ने कम्युटेड ज्युडिश्यरी की बात की थी।  

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट